scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशजयशंकर ने अमेरिकन ज्यूइश कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की

जयशंकर ने अमेरिकन ज्यूइश कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की

Text Size:

नयी दिल्ली, सात मार्च (भाषा) विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को अमेरिकन ज्यूइश कमेटी (एजेसी) के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और 2014 के बाद अमेरिका और इजराइल के साथ भारत के संबंधों में ‘‘बड़े बदलाव’’ पर चर्चा की।

एजेसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टेड ड्यूश्च की अगुवाई में कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल अभी भारत की यात्रा पर है।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘अमेरिकन ज्यूइश कमेटी के प्रतिनिधिमंडल से भारत की उनकी यात्रा पर मुलाकात करके खुशी हुई। साल 2014 के बाद भारत-अमेरिका और भारत-इजराइल संबंधों में बड़े बदलाव पर चर्चा की।’’

उन्होंने अमेरिका में भारतीय समुदाय के संगठनों के साथ उनके कामकाज की भी प्रशंसा की।

भाषा गोला माधव

माधव दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments