scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशबिना इजाजत मारी पिचकारी तो होगी पुलिस में शिकायत

बिना इजाजत मारी पिचकारी तो होगी पुलिस में शिकायत

Text Size:

लखनऊ, सात मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को होली की शुभकामनाओं के साथ—साथ हिदायत भी दी कि बगैर इजाजत किसी को रंग न लगायें, वरना पुलिस कार्रवाई हो सकती है।

राज्य पुलिस ने अपने आधिकारिक हैंडल से किये गये ट्वीट में सुरक्षित होली का संदेश देते हुए फिल्मी गीत ‘बलम पिचकारी’ का जिक्र किया और कहा, ”बलम पिचकारी जो विदआउट कंसेंट (रजामंदी) मुझे मारी…..तो 1090 (महिला हेल्पलाइन) पे कॉलिंग हो गयी।”

ट्वीट में कहा गया कि होली को रंगबिरंगी बनाने के लिये रंग खेलने के दौरान रजामंदी लेना बहुत जरूरी है। अगर कोई होली के नाम पर प्रताड़ित करे या हमला करे तो पुलिस की डायल 112 सेवा पर फोन करें।

राज्य पुलिस ने लोगों को होली पर हुड़दंग नहीं करने की हिदायत देते हुए सभी को होली की शुभकामना दी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पुलिस का ट्विटर हैंडल काफी लोकप्रिय है और उसके करीब 28 लाख फालोवर हैं।

भाषा सलीम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments