scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतभारत, अमेरिका तीन साल बाद 10 मार्च को वाणिज्यिक वार्ता करेंगे

भारत, अमेरिका तीन साल बाद 10 मार्च को वाणिज्यिक वार्ता करेंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) भारत और अमेरिका तीन साल बाद 10 मार्च को वाणिज्यिक वार्ता करेंगे। सोमवार को एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि इसमें दोनों देश आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए व्यापार और निवेश संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

भारत-अमेरिका की अंतिम वाणिज्यिक वार्ता फरवरी, 2019 में हुई थी। उसके बाद कोविड महामारी और अन्य कारणों यह बैठक नहीं हो सकी।

वाणिज्य मंत्रालय ने बयान में कहा, “वार्ता को तीन साल के अंतराल के बाद आपूर्ति श्रृंखला में मजबूती और विविधीकरण और नए उभरते क्षेत्रों पर ध्यान देते हुए रणनीतिक दृष्टिकोण के साथ बहाल करने का प्रस्ताव है।”

अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो भारत-अमेरिका सीईओ फोरम बैठक के लिए सात से 10 मार्च तक भारत यात्रा पर आ रही हैं।

बयान के अनुसार, “इस दौरान भारत-अमेरिका वाणिज्यिक वार्ता और सीईओ फोरम 10 मार्च को होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की जाएगी, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेशक अवसर बहाल हो सकें।”

भाषा अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments