scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतएसएस दुबे ने लेखा महानियंत्रक का पदभार संभाला

एसएस दुबे ने लेखा महानियंत्रक का पदभार संभाला

Text Size:

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) सिविल लेखा सेवा के अधिकारी एस एस दुबे ने सोमवार को लेखा महानियंत्रक (सीजीए) का पदभार संभाल लिया है। वित्त मंत्रालय ने यह जानकारी दी है।

सीजीए के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, 1989-बैच के भारतीय सिविल लेखा सेवा (आईसीएएस) के अधिकारी दुबे सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (पीएफएमएस) के अतिरिक्त लेखा नियंत्रक थे।

सीजीए केंद्र सरकार के लेखांकन मामलों पर प्रमुख सलाहकार है और केंद्र सरकार के लिए खातों की तैयारी और आंतरिक लेखापरीक्षा के संचालन के लिए जिम्मेदार है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘एस एस दुबे ने आज यहां लेखा महानियंत्रक (सीजीए) के रूप में कार्यभार संभाला। दुबे, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के 28वें लेखा महानियंत्रक (सीजीए) हैं।’’

अपनी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान दुबे ने आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय और पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार के रूप में कार्य किया था।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि दुबे के पास संयुक्त राष्ट्र में पांच साल का अंतरराष्ट्रीय अनुभव भी है, जहां उन्होंने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के खरीद और लॉजिस्टिक्स प्रमुख के रूप में काम किया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments