scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवाहन कलपुर्जा उद्योग 2023-24 में 10-15 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा : एक्मा

वाहन कलपुर्जा उद्योग 2023-24 में 10-15 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा : एक्मा

Text Size:

नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) भारत का वाहन कलपुर्जा उद्योग वित्त वर्ष 2023-24 में करीब 10-15 प्रतिशत बढ़ सकता है। भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एक्मा) ने सोमवार को यह उम्मीद जताई है।

एक्मा ने कहा कि अमेरिका और यूरोप में मंदी की आशंका के बीच घरेलू और निर्यात बाजार दोनों की मांग के चलते आगामी वित्त वर्ष में वृद्धि की उम्मीद है।

वाहन कलपुर्जा उद्योग का कारोबार वित्त वर्ष 2021-22 में 23 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 56.5 अरब डॉलर रहा था। उद्योग के चालू वित्त वर्ष यानी 2022-23 में इसमें 15 प्रतिशत वृद्धि की उम्मीद है।

अमेरिका और यूरोप के प्रमुख पश्चिमी बाजार इलेक्ट्रिक वाहन अपना रहे हैं जिसके चलते घरेलू कलपुर्जा उद्योग को भारत में आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) के लिए कलपुर्जों के विनिर्माण से लाभ होगा।

एक्मा के महानिदेशक विन्नी मेहता ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों (अप्रैल-दिसंबर) तक हमारा निर्यात और आयात वास्तव में बेहतर तरीके से संतुलित रहा। दोनों 15.1 अरब डॉलर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम यूरोप और अमेरिका में मंदी को देखते हुए विपरीत परिस्थितियों से सावधान हैं। इसके बावजूद घरेलू बाजारों में तेजी के चलते हमारा निर्यात और आयात तेज गति से बढ़ रहा है।’’

मेहता ने वित्त वर्ष 2023-24 के परिदृश्य के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से 10-15 प्रतिशत की सीमा में बढ़ेंगे।’’

भाषा रिया अनुराग अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments