scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशअर्थजगतमोटे अनाजों के प्रोत्साहन के लिए एसएफएसी का अभियान शुरू

मोटे अनाजों के प्रोत्साहन के लिए एसएफएसी का अभियान शुरू

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) सरकार-समर्थित ‘लघु कृषक कृषि व्यवसाय गठजोड़’ (एसएफएसी) ने मोटे अनाजों की सीधे कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) से खरीद को बढ़ावा देने के लिए रविवार को एक विशेष अभियान शुरू किया।

एसएफएसी की प्रबंध निदेशक मनिंदर कौर द्विवेदी ने कहा कि ओपन मार्केट डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) के माई स्टोर के जरिये मोटे अनाजों की बिक्री करने वाले एफपीओ से सीधे खरीदारी करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का मकसद आम लोगों को मोटा अनाज सीधे एफपीओ से खरीदने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस तरह खरीदारों को शुद्ध एवं असली अनाज मिलता है जबकि छोटे एवं सीमांत किसानों की आजीविका में मदद मिलती है।

भारत सरकार की पहल पर वर्ष 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष’ घोषित किया गया है। इस दौरान मोटे अनाजों को प्रोत्साहन देने के लिए कई कार्यक्रम चलाने की भी घोषणा की गई है।

भाषा प्रेम प्रेम मानसी

मानसी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments