कोलकाता, चार मार्च (भाषा) पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी ने शनिवार को कहा कि राज्य में उद्योग को लेकर पिछले चार दशकों में बनी धारणा को बदलने में समय लगेगा।
द्विवेदी ने यहां उद्योग मंडल सीआईआई के एक कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि अतीत में राज्य से बड़े पैमाने पर उद्योग एवं पूंजी का पलायन हुआ है लेकिन अब कुछ आर्थिक सुधार दिख रहा है जो कि निवेशकों के लिए अच्छी खबरें लेकर आएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का सामाजिक व्यय राज्य के कुल बजट का लगभग 45 प्रतिशत है।
पश्चिम बंगाल का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में कर्ज का अनुपात वर्ष 2011 के 45 प्रतिशत से घटकर वर्ष 2022 में 32 प्रतिशत रह गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की 100 औद्योगिक पार्क स्थापित करने की योजना है।
इस मौके पर पश्चिम बंगाल की वाणिज्य और उद्योग मंत्री शशि पांजा ने कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद वित्त वर्ष 2021-22 में राज्य का राजस्व संग्रह 20 प्रतिशत बढ़कर 48,000 करोड़ रुपये हो गया।
भाषा अनुराग प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
