scorecardresearch
Tuesday, 24 March, 2026
होमदेशप्राचीन महादेव मंदिर का ‘शिवलिंग’ क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

प्राचीन महादेव मंदिर का ‘शिवलिंग’ क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उप्र), चार मार्च (भाषा) जिले के जानसठ कस्बे में एक प्राचीन महादेव मंदिर का ‘शिवलिंग’ क्षतिग्रस्त पाया गया है।

पुलिस ने शनिवार को यहां बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

जानसठ के थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल के रूप में हुई है।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण तोमर ने पुलिस में दर्ज शिकायत में कहा है कि राहुल ने हथौड़े से शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किया। मंदिर के सीसीटीवी फुटेज से राहुल की पहचान हुई।

इस बीच, आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

भाषा सं जफर गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments