scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमखेलसंतोष ट्राफी खेल रहे खिलाड़ियों के नाम पर राष्ट्रीय टीम चयन के लिए विचार किया जाना चाहिए: चौबे

संतोष ट्राफी खेल रहे खिलाड़ियों के नाम पर राष्ट्रीय टीम चयन के लिए विचार किया जाना चाहिए: चौबे

Text Size:

रियाद, दो मार्च (भाषा) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) अध्यक्ष कल्याण चौबे चाहते हैं कि यहां संतोष ट्राफी राष्ट्रीय फुटबॉल चैम्पियनशिप में खेल खिलाड़ियों के नाम पर राष्ट्रीय टीम चयन के लिए विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि किसी को भी प्रतियोगिता की प्रकृति के आधार पर देश के लिए खेलने से रोका नहीं जा सकता।

चौबे ने कहा, ‘‘संतोष ट्राफी में खेल रहे खिलाड़ियों के नाम पर राष्ट्रीय टीम चयन के लिए विचार किया जाना चाहिए। यह दुनिया में हर जगह होता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया में कहीं भी एक व्यक्ति जिसमें राष्ट्रीय टीम के लिए योगदान करने और उसे मजबूत करने के लिए फुटबॉल प्रतिभा हो, उसके पास भारतीय पासपोर्ट हो, उसे मौका दिये जाने से रोका नहीं जा सकता, कोच या चयनकर्ता के लिए कोई पांबदी नहीं है। ’’

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments