scorecardresearch
Monday, 9 February, 2026
होमदेशकिशोरी से बलात्कार के आरोपी तीन युवक गिरफ्तार

किशोरी से बलात्कार के आरोपी तीन युवक गिरफ्तार

Text Size:

बलिया (उप्र), दो मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा क्षेत्र में 14 साल की एक लड़की से बलात्कार के आरोप में बृहस्पतिवार को तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से यहां बताया कि नगरा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में 14 वर्षीय एक लड़की बुधवार की रात अपनी नानी के घर से आ रही थी।

उन्होंने बताया कि रास्ते में नगरा सरकारी अस्पताल के पास अखिलेश, दीपू तथा मुकेंद्र नामक युवक उसे जबरन एक कमरे में ले गये और उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं सलीम रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments