scorecardresearch
Thursday, 5 February, 2026
होमदेशकमजोर संवैधानिक लोकतंत्र का संकेत है पुरोहित और मान के बीच के विवाद का न्यायालय पहुंचना: कुमार

कमजोर संवैधानिक लोकतंत्र का संकेत है पुरोहित और मान के बीच के विवाद का न्यायालय पहुंचना: कुमार

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) पूर्व कानून मंत्री अश्विनी कुमार ने मंगलवार को कहा कि पंजाब के राज्यपाल द्वारा मार्च में बजट सत्र बुलाने से राज भवन और प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार के बीच झगड़े का ऐसा समाधान हुआ है जो स्वागत योग्य है।

कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘विधानसभा का सत्र बुलाने को लेकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच के विवाद का प्रश्न उच्चतम न्यायालय तक पहुंच गया था जो संवैधानिक लोकतंत्र के कमजोर होने का संकेत है।’’

उनका कहना था कि अब राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित द्वारा विधानसभा सत्र को तीन मार्च को बुलाए जाने से विवाद का समाधान हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह कदम स्वागत योग्य है।

भाषा हक

हक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments