scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमदेशअर्थजगतशिकायत अपीलीय समिति का गठन, जवाबदेही सुनिश्चित करने में मिलेगी मदद: आईटी मंत्री

शिकायत अपीलीय समिति का गठन, जवाबदेही सुनिश्चित करने में मिलेगी मदद: आईटी मंत्री

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 फरवरी (भाषा) आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को एक शिकायत अपीलीय समिति की शुरुआत की, जो सोशल मीडिया मंचों के फैसलों के खिलाफ उपयोगकर्ताओं की अपीलों पर गौर करेगी।

चंद्रशेखर ने संवाददाताओं से कहा कि शिकायत अपीलीय समिति (जीएसी) से उपयोगकर्ताओं के प्रति डिजिटल मंचों की जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा, ”इंटरनेट मुक्त, सुरक्षित और विश्वसनीय रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए विकसित हो रहे ढांचे में यह एक और मील का पत्थर है। ”

केंद्र ने पिछले महीने तीन शिकायत अपीलीय समितियों को अधिसूचित किया, जो सोशल मीडिया और अन्य इंटरनेट आधारित मंचों के खिलाफ उपयोगकर्ताओं की शिकायतों का समाधान करेंगी।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments