scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमखेलडब्ल्यूटीटी: हरमीत, सानिल क्वालीफायर के दूसरे दौर में

डब्ल्यूटीटी: हरमीत, सानिल क्वालीफायर के दूसरे दौर में

Text Size:

पणजी, 27 फरवरी (भाषा) भारतीय खिलाड़ी हरमीत देसाई और सानिल शेट्टी ने सोमवार को यहां विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) स्टार कंटेंडर गोवा टूर्नामेंट के क्वालीफायर के दूसरे दौर में जगह बनाई।

विश्व में 141वें नंबर के हरमीत ने क्वालीफायर के पहले दौर में इंग्लैंड के विश्व में 121वें नंबर खिलाड़ी टॉम जार्विस को 3-2 (9-11, 12-10, 12-10, 11-13, 12-10) से हराया जबकि शेट्टी ने यशांश मलिक को 3-0 (11-3 11-3 11-8) से आसानी से पराजित किया।

मिश्रित युगल में भारत के स्नेहित सुरवाजुल्ला और दीया चितले को पैट्रिक फ्रांज़िस्का और शान शियाओना की जर्मन जोड़ी से 1-3 (5-11 5-11 13-11 8-11) से हार का सामना करना पड़ा।

एक अन्य मैच में मिजुकी ओइकावा और मियू नागासाकी की जापानी जोड़ी ने क्वालीफाइंग के दूसरे दौर में भारत के रोनित भांजा और सुतीर्था मुखर्जी को 3-0 (11-8 11-8 11-8) से हराकर मुख्य ड्रा में जगह बनायी।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments