scorecardresearch
Saturday, 14 March, 2026
होमदेशभाजपा हिमाचल प्रदेश में सभी चार लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी: राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे

भाजपा हिमाचल प्रदेश में सभी चार लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी: राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे

Text Size:

बिलासपुर (हिप्र), 26 फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव हारने के महीनों बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी राज्य में सभी चार लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगी।

बिलासपुर जिले में बूथ सशक्तीकरण अभियान को संबोधित करते हुए उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आने वाली चुनौतियों से एक साथ मिलकर निपटने का आह्वान किया।

पांडे ने कहा कि भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए पहले ही तैयारी शुरू कर दी है जिसके लिए राज्य भर में बूथ सशक्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि भाजपा 2024 के आम चुनावों में अच्छा प्रदर्शन करेगी।’’

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा ने महज दो लोकसभा सीटें जीतकर शुरुआत की थी और अब वह देश में ‘‘सबसे बड़ी’’ राजनीतिक पार्टी बन गयी है।

राज्य के संगठन महासचिव पवन राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल और प्रदेश महसचिव और विधायक त्रिलोक जमवाल भी इस बैठक में मौजूद रहे।

भाषा गोला सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments