scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशगुजरात के अमरेली में 3.1 तीव्रता के भूकंप का झटका

गुजरात के अमरेली में 3.1 तीव्रता के भूकंप का झटका

Text Size:

अमरेली, 23 फरवरी (भाषा) गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला तालुक में बृहस्पतिवार को 3.1 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया । एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिले के अधिकारियों ने बताया कि इस भूकंप से किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) के एक अधिकारी ने बताया कि अमरेली जिले के सावरकुंडला तालुक के मिटियाला गांव में 6.2 किलोमीटर की गहराई में यह भूकंप आया।

आईएसआर ने कहा है कि इससे पहले 19 फरवरी को सौराष्ट्र क्षेत्र के अमरेली जिले के खंभा इलाके में 2.2 तीव्रता का भूकंप आया था ।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments