नयी दिल्ली, 23 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार से कमजोरी के संकेतों के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को जस्ता की कीमत 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 272.50 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 4.15 रुपये या 1.5 प्रतिशत की गिरावट के साथ 272.50 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इसमें 446 लॉट के लिए कारोबार हुए।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग की वजह से कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने के कारण वायदा बाजार में जस्ता कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
