scorecardresearch
Tuesday, 24 February, 2026
होमदेशअर्थजगतभूमिका समूह उदयपुर में वाणिज्यिक परियोजना में 300 करोड़ रुपये का करेगा निवेश

भूमिका समूह उदयपुर में वाणिज्यिक परियोजना में 300 करोड़ रुपये का करेगा निवेश

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 फरवरी (भाषा) जमीन जायदाद क्षेत्र के विकास से जुड़ा भूमिका समूह राजस्थान के उदयपुर में वाणिज्यिक परियोजना के विकास में करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगा। इस परियोजना में खुदरा दुकानें, कार्यालय, होटल तथा रेस्तरां शामिल हैं।

यह अर्बन स्क्वायर मॉल का दूसरा चरण है। यह मॉल पिछले वर्ष नवंबर से परिचालन में है।

भूमिका समूह के प्रबंध निदेशक उद्धव पोद्दार ने बुधवार को एक बयान में कहा, “उदयपुर में हमारे पास सात एकड़ का भूखंड है। पहले चरण में हमने 350 करोड़ रुपये के निवेश के साथ करीब 10 लाख वर्गफुट का निर्माण क्षेत्र विकसित किया है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘दूसरे चरण का निर्माण जून में शुरू करेंगे। इस चरण में करीब 300 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और निर्माण पूरा होने में 36 महीने का वक्त लगेगा।’’

अर्बन स्क्वायर मॉल के दूसरे चरण में खुदरा दुकानें, रेस्तरां, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कार्यालय और 200 कमरों वाला एक पांच-सितारा होटल का निर्माण शामिल हैं।

भाषा

रमण मानसी

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments