scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमदेशअर्थजगतआयकर विभाग ने यूफ्लेक्स के देशभर में स्थित परिसरों पर छापे मारे

आयकर विभाग ने यूफ्लेक्स के देशभर में स्थित परिसरों पर छापे मारे

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 फरवरी (भाषा) आयकर विभाग ने पैकेजिंग क्षेत्र की कंपनी यूफ्लेक्स के खिलाफ कथित कर चोरी की जांच के सिलसिले में उसके अनेक परिसरों पर मंगलवार को तलाशी ली।

अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली, नोएडा, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक में कंपनी के कार्यालयों और संबंधित परिसरों समेत करीब 60 से 70 परिसरों पर तलाशी ली गई।

शेयर बाजार बीएसई ने कहा है कि उसने यूफ्लेक्स से इस खबर पर स्पष्टीकरण मांगा है और उसे जवाब का इंतजार है।

इस बारे में पीटीआई-भाषा के सवालों पर कंपनी की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। यूफ्लेक्स पैकेजिंग सामग्री एवं समाधान प्रदाता कंपनी है।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments