scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमखेलआईएसएल फाइनल 18 मार्च को मडगांव में

आईएसएल फाइनल 18 मार्च को मडगांव में

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल 18 मार्च को गोवा के मडगांव के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेला जाएगा। आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

टीमों के लिए ट्रेनिंग मैदान और अन्य बुनियादी ढांचे की उपलब्धता के कारण गोवा को इस प्रतिष्ठित मुकाबले की मेजबानी के लिए चुना गया है।

प्ले ऑफ मुकाबले तीन मार्च से खेले जाएंगे।

लीग शील्ड विजेता मुंबई सिटी एफसी, हैदराबाद एफसी, एटीके मोहन बागान, बेंगलुरू एफसी और केरल ब्लास्टर्स एफसी पहले ही प्ले ऑफ में जगह बना चुके हैं।

ओडिशा एफसी और एफसी गोवा लीग चरण के अंतिम मुकाबले से पहले दौड़ में बने हुए हैं।

इस सत्र से आईएसएल के आयोजकों फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) ने लीग के लिए प्ले ऑफ का नया प्रारूप लागू किया है जिससे दो मुकाबले बढ़ गए हैं।

शीर्ष दो टीम सेमीफाइनल में सीधे जगह बनाएंगी जबकि तीसरे से छठे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एक चरण का प्ले ऑफ मुकाबला होगा जिससे सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली दो अन्य टीम का फैसला होगा।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments