काकीनाडा (आंध्र प्रदेश), 19 फरवरी (भाषा) ओडिशा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार ने रविवार को यहां अपने-अपने मैच जीतकर 13वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी संभावना बढ़ा दी।
ओडिशा ने पूल ए के पहले मैच में राजस्थान को 13-1 से करारी शिकस्त दी। उसकी तरफ से पूनम बारला ने पांच गोल किये।
कर्नाटक ने दिन के दूसरे मैच में पूल बी में चंडीगढ़ पर 2-1 से जीत दर्ज की। पूल सी में छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को 4-1 से हराया। पूल जी में मध्य प्रदेश ने मणिपुर को इसी अंतर से शिकस्त दी।
दिन के अंतिम मैच में बिहार ने पूल डी में असम को 2-0 से पराजित किया।
भाषा पंत नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
