नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से शनिवार रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं –
दि31 सीबीआई दूसरी लीड आबकारी सिसोदिया
सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया
नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में आरोपपत्र दायर करने के लगभगत तीन महीने बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे78 महाराष्ट्र उद्धव दूसरीलीड कार्यकर्ता
उद्धव ने समर्थकों से चुनाव के लिए तैयार होने, ‘धनुष-बाण’ चुराने वाले को सबक सिखाने की अपील की
मुंबई/पुणे, चुनाव आयोग के एक फैसले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दिये जाने के एक दिन बाद शनिवार को उद्धव ठाकरे ने अपने समर्थकों से कहा कि वे पार्टी का चिह्न ‘धनुष-बाण’ चुराने वाले ‘‘चोर’’ को सबक सिखाएं।
प्रादे43 महाराष्ट्र शाह मोदी सरकार
राजग सरकार में आतंकवाद, उग्रवाद और वामपंथी उग्रवाद से होने वाली हिंसा की घटनाओं में 80% कमी आई: शाह
नागपुर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी नीत सरकार में कश्मीर में आतंकवाद, उत्तर पूर्व में उग्रवाद और वामपंथी उग्रवाद से हिंसा की घटनाओं में 80 प्रतिशत की कमी देखी गयी है।
दि20 दिल्ली उपराज्यपाल महापौर
उप राज्यपाल ने 22 फरवरी को एमसीडी सदन की बैठक बुलाने, महापौर चुनाव कराने की मंजूरी दी
नयी दिल्ली, दिल्ली के उप राज्यपाल वी के सक्सेना ने 22 फरवरी को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के सदन की बैठक बुलाने और महापौर चुनाव कराने के लिए मंजूरी दे दी है। राज निवास के अधिकारियों ने शनिवार को जानकारी दी।
प्रादे92 बंगाल प्रधान लीड शिक्षा
‘शिक्षा’ बंगाल में ‘अशिक्षा’ में तब्दील हो गई है : प्रधान
कोलकाता, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसके नेताओं और मंत्रियों के कदाचार की वजह से ‘ शिक्षा’ राज्य में ‘अशिक्षा’ में तब्दील हो गई है।
प्रादे55 मप्र लीड चीते
मप्र: दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीते कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अलग-अलग बाड़ों में छोड़े गए
श्योपुर (मप्र), भारत में पिछले सात दशक से विलुप्त चीतों को पुन: बसाने की योजना ‘‘प्रोजेक्ट चीता’’ के तहत भारतीय वायुसेना के विमान से दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों को शनिवार को मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में कूनो राष्ट्रीय उद्यान (केएनपी) में लाकर अलग-अलग बाड़ों में छोड़ दिया गया। इसके साथ ही केएनपी में अब कुल 20 चीते हो गए हैं।
वि21 द कोरिया उ कोरिया दूसरी लीड मिसाइल
अमेरिका-दक्षिण कोरिया की सैन्य तैयारियों के बीच उत्तर कोरिया ने मिसाइल दागी
सियोल, उत्तर कोरिया ने शनिवार को अपनी राजधानी से जापान के करीब समुद्र में लंबी दूरी की मिसाइल दागी। यह जानकारी पड़ोसी दक्षिण कोरिया और जापान ने दी है।
वि12 पाक पुलिस दूसरीलीड हमला
कराची पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर टीटीपी के हमले में तीन आतंकवादी, चार अन्य मारे गए
कराची (पाकिस्तान), पाकिस्तान के कराची में पुलिस प्रमुख के कार्यालय पर हथियारों से लैस पाकिस्तानी तालिबान आतंकवादियों ने हमला कर दिया, जिसमें तीन हमलावर मारे गए, जबकि तीन सुरक्षा कर्मियों समेत चार अन्य ने भी अपनी जान गंवा दी।
अर्थ22 जीएसटी न्यायाधिकरण सीतारमण
जीएसटी परिषद ने न्यायाधिकरण स्थापित करने पर जीओएम की रिपोर्ट स्वीकार की
नयी दिल्ली, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि जीएसटी परिषद ने अपीलीय न्यायाधिकरण (जीएसटीएटी) पर कुछ बदलावों के साथ मंत्रिसमूह (जीओएम) की रिपोर्ट स्वीकार कर ली है और अंतिम मसौदा संशोधन राज्य के वित्त मंत्रियों को उनकी टिप्पणियों के लिए भेजा जाएगा।
अर्थ19 लीड जीएसटी सीतारमण
तरल गुड़ पर जीएसटी घटाया गया, आईटीआर भरने में देरी पर विलंब शुल्क होगा युक्तिसंगत
नयी दिल्ली, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित मामलों में निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय जीएसटी परिषद ने शनिवार को तरल गुड़, पेंसिल शार्पनर और चुनिंदा ट्रैकिंग उपकरणों पर जीएसटी दर में कटौती के साथ ही सालाना रिटर्न भरने में देरी पर लगने वाले विलंब शुल्क को युक्तिसंगत करने का भी फैसला किया।
खेल35 खेल महिला कप भारत लीड पारी
रेणुका ने पहली बार झटके पांच विकेट, इंग्लैंड ने भारत को दिया 152 रन का लक्ष्य
गेकबेर्हा (दक्षिण अफ्रीका), मध्यम गति की गेंदबाज रेणुका सिंह ने पांच विकेट झटककर अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया जिसकी मदद से भारत ने शनिवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप लीग मैच में इंग्लैंड को सात विकेट पर 151 रन पर रोक दिया।
खेल21 खेल भारत पाक एशिया कप
एशिया कप में भारत-पाक मैच नहीं हुआ तो दीर्घकालिक प्रसारण करार संकट में पड़ सकता है: सूत्र
कराची, एशिया कप की मेजबानी के मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच गतिरोध को खत्म करने लिए अगर कोई समाधान नहीं निकाला गया तो एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) और प्रसारक के बीच एक दीर्घकालिक मीडिया अधिकार करार संकट में पड़ सकता है।
भाषा
धीरज माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
