scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशमहेश जोशी ने राजस्थान विधानसभा के कांग्रेस के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया

महेश जोशी ने राजस्थान विधानसभा के कांग्रेस के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दिया

Text Size:

जयपुर, 17 फरवरी (भाषा) राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

अधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार जोशी ने मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा बजट सत्र शुरू होने से पहले दे दिया था।

प्रवक्ता ने बताया, ‘‘बजट सत्र शुरू होने से पहले महेश जोशी ने राजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसे आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंजूर कर लिया है।’’

उन्होंने बताया कि जोशी के पास मुख्य सचेतक का पद और जलदाय (पीएचईडी) मंत्री का पद भी था जिसके कारण उन्होंने पद से इस्तीफा दिया है।

भाषा कुंज आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments