scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी ट्रांसमिशन शेयर कारोबार मात्रा में वृद्धि बाजार-आधारित: कंपनी बयान

अडाणी ट्रांसमिशन शेयर कारोबार मात्रा में वृद्धि बाजार-आधारित: कंपनी बयान

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) अडाणी समूह की कंपनी अडाणी ट्रांसमिशन ने शुक्रवार को कहा कि उसके पास कोई अघोषित और अप्रकाशित सूचना नहीं है, जिससे शेयर की मात्रा में उछाल आए।

कंपनी ने शेयर बाजार बीएसई के एक सवाल के जवाब में यह कहा। बीएसई ने कंपनी के शेयर की मात्रा में वृद्धि का हवाला देते हुए स्पष्टीकरण मांगा था।

अडाणी ट्रांसमिशन ने कहा कि कारोबारी मात्रा/कीमत में वृद्धि पूरी तरह बाजार पर आधारित है। प्रबंधन के पास ऐसी कोई सूचना नहीं है, जिससे शेयर मात्रा में वृद्धि हो और जिसके बारे में जानकारी शेयर बाजार को नहीं दी गयी हो।

कंपनी ने कहा, ‘‘अगर ऐसा कुछ होता है, जिसके बारे में सेबी (सूचीबद्धता बाध्यता और खुलासा जरूरतों) नियमन, 2015 के तहत जानकारी सार्वजनिक करने की आवश्यकता है, हम नियामकीय जरूरत के तहत ऐसा करेंगे।’’

अडाणी ट्रांसमिशन का शेयर शुक्रवार को बीएसई में 4.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 919.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ।

अमेरिकी वित्तीय शोध कंपनी हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडाणी समूह पर खातों में गड़बड़ी के आरोप के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आयी है।

हालांकि, हिंडनबर्ग रिसर्च के आरोपों को अडाणी समूह ने सिरे से खारिज करते हुए उसे पूरी तरह से आधारहीन बताया है।

भाषा

रमण प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments