scorecardresearch
Saturday, 28 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरिन्यू एनर्जी ग्लोबल का शुद्ध घाटा तीसरी तिमाही में कम होकर 401 करोड़ रुपये पर

रिन्यू एनर्जी ग्लोबल का शुद्ध घाटा तीसरी तिमाही में कम होकर 401 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) रिन्यू एनर्जी ग्लोबल पीएलसी का घाटा चालू वित्त वर्ष 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में घटकर 401.3 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध घाटा 401.3 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 638.4 करेड़ रुपये था।’’

रिन्यू एनर्जी ग्लोबल की कुल आय वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में 19.4 प्रतिशत बढ़कर 1607.7 करोड़ रुपये रही।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में उसका शुद्ध घाटा कम होकर 510.3 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले इसी अवधि में घाटा 1,257.3 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में 23.1 प्रतिशत बढ़कर 6,349.3 करोड़ रुपये रही।

भाषा रमण प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments