scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशअर्थजगतवायदा कारोबार में ग्वारसीड कीमतें लगभग अपरिवर्तित

वायदा कारोबार में ग्वारसीड कीमतें लगभग अपरिवर्तित

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप व्यापारियों ने अपने सौदों की कटान की लेकिन इसके बावजूद वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारसीड की कीमत एक रुपये की मामूली तेजी के साथ 5,778 रुपये प्रति 10 क्विन्टल पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत एक रुपये या 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 5,778 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई। इसमें 2,300 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार की कमजोर मांग और उत्पादक क्षेत्रों से पर्याप्त आपूर्ति के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतें लगभग अपरिवर्तित रहीं।

भाषा राजेश राजेश

राजेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments