नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के किसान प्रकोष्ठ‘किसान मोर्चा’ से प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने को कहा।
यहां भाजपा के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू की गई कई योजनाओं के कारण किसान समुदाय सशक्त और आत्मनिर्भर हुआ है।
किसान मोर्चा के अध्यक्ष राज कुमार चाहर ने कहा कि हालिया केंद्रीय बजट किसानों पर विशेष ध्यान देने वाला जनहितैषी बजट है।
लोकसभा सदस्य ने तोमर के विचारों का समर्थन किया और कहा कि सरकार की योजनाओं ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाया है।
भाषा सुरभि सुरेश
सुरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
