scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशराजस्थान के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 75 आईपीएस के तबादले

राजस्थान के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, 75 आईपीएस के तबादले

Text Size:

जयपुर, 13 फरवरी (भाषा) राजस्थान सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए सोमवार रात भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 75 अधिकारियों के तबादले किए। इसके तहत आईपीएस डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा को महानिदेशक (नागरिक अधिकार एवं साइबर अपराध) पद पर नियुक्त किया गया है।

कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईपीएस जंगा श्रीनिवास को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) पद पर तैनात किया गया है। आईपीएस एम एन दिनेश को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध शाखा) का प्रभार दिया गया है।

जिन आईपीएस का तबादला किया गया है उनमें डॉ प्रशाखा माथुर, सुष्मित विश्वास, संजीव कुमार नर्जरी तथा विशाल बंसल का भी नाम शामिल हैं।

इन तबादलों के तहत हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, बारां, बाड़मेर, सवाई माधोपुर, डूंगरपुर, अलवर, प्रतापगढ़, धौलपुर, राजसमंद सहित कई जिलों के जिला पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं।

भाषा पृथ्वी धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments