scorecardresearch
Thursday, 26 February, 2026
होमखेलचेंचो के गोल से राउंडग्लास पंजाब ने 1-0 से जीत हासिल की

चेंचो के गोल से राउंडग्लास पंजाब ने 1-0 से जीत हासिल की

Text Size:

आइजोल, 13 फरवरी (भाषा) राउंडग्लास पंजाब सोमवार को यहां आइजोल एफसी पर 1-0 की जीत से आई लीग अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही श्रीनिडी डेक्कन की बराबरी पर पहुंच गया।

चेंचो गयेल्टेशन ने राउंडग्लास पंजाब के लिये 53वें मिनट में गोल किया जो निर्णायक साबित हुआ। इस जीत से पंजाब के 37 अंक हो गये हैं जिससे वह श्रीनिडी डेक्कन की बराबरी पर पहुंच गयी लेकिन गोल अंतर से दूसरे स्थान पर है।

मुंबई में खेले गये एक अन्य मैच में सुदेवा दिल्ली ने केंक्रे एफसी को 3-1 से शिकस्त दी।

सुदेवा दिल्ली के लिये सेलेनथांग लोटजेम ने 67वें और 77वें मिनट में दो गोल किये जबकि एक अन्य गोल लालबियाक्लियाना ने 56वें मिनट में किया।

केंक्रे एफसी के लिये एकमात्र गोल समंदर ओचिलोव ने दागा।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments