scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशएरो इंडिया में पहली बार नजर आएगा अमेरिकी वायुसेना का एफ-35

एरो इंडिया में पहली बार नजर आएगा अमेरिकी वायुसेना का एफ-35

Text Size:

बेंगलुरु, 13 फरवरी (भाषा) एरो इंडिया 2023 में पहली बार युनाइटेड स्टेट्स एयर फोर्स (यूएसएफ) के नवीनतम पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान – द स्टील्थी, सुपरसोनिक, मल्टी-रोल एफ-35ए लाइटनिंग टू और एफ-35ए ज्वाइंट स्ट्राइक फाइटर – नजर आएंगे।

अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास, चेन्नई ने सोमवार को एक बयान में कहा कि अमेरिका के उताह में हिल वायुसैनिक अड्डे से यात्रा के बाद, एफ-35ए लाइटनिंग टू प्रदर्शन टीम अपनी हवाई क्षमताओं का प्रदर्शन करेगी।

बयान में कहा गया है कि अलास्का के ईल्सन वायुसैनिक अड्डे से आए एफ-35ए लाइटनिंग टू को प्रदर्शन के लिये रखा जाएगा।

इसमें कहा गया कि एफ-35 का इंजन 43,000 पाउंड का प्रतिक्रिया बल (थ्रस्ट) पैदा करता है।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments