नयी दिल्ली, 12 फरवरी (भाषा) हिताची इंडिया के प्रबंध निदेशक भरत कौशल ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 2030 तक ‘दोहरे अंक में लाभ’ के साथ अपनी मूल कंपनी के एकीकृत वैश्विक राजस्व में 20 अरब डॉलर का सहयोग करना है।
कौशल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि हिताची इंडिया का लक्ष्य 2030 तक समूह के रेल, ऊर्जा और डिजिटल, वाहन उद्योग में ‘महत्वपूर्ण स्थान’ हासिल करना है।
उन्होंने कहा, इसके अलावा “हमारा उद्देश्य हिताची के कुल एकीकृत राजस्व को दोहरे अंक तक पहुंचाना है।”
हिताची इंडिया के राजस्व के बारे में पूछने पर कौशल ने कहा, “हमें 20 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है।”
उन्होंने कहा, “हिताची की नवोन्मेषी और विश्व स्तर पर प्रशंसा पाने वाली प्रौद्योगिकी भारत में बदलाव को बढ़ावा दे रही है। हिताची की नई मध्यावधि प्रबंधन योजना 2024 का लक्ष्य डाटा और प्रौद्योगिकी से लोगों की जीवन गुणवत्ता में सुधार करना है।”
उन्होंने कहा कि हिताची, भारत के शून्य कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है।
वित्त वर्ष 2020-21 के लिए हिताची इंडिया का एकीकृत आय लगभग 17,204 करोड़ रुपये (274 अरब येन) रहा था।
भाषा अनुराग रिया धीरज
धीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
