scorecardresearch
Wednesday, 11 February, 2026
होमदेशअर्थजगतइंडियाबुल्स रियल एस्टेट का घाटा बढ़कर 236.77 करोड़ रुपये हुआ

इंडियाबुल्स रियल एस्टेट का घाटा बढ़कर 236.77 करोड़ रुपये हुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 फरवरी (भाषा) इंडियाबुल्स रियल एस्टेट लिमिटेड ने कम आय होने की वजह से चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 236.77 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा दर्ज किया है। .

कंपनी ने शेयर बाजार को यह जानकारी दी है। इसके मुताबिक, एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 87.04 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय भी पिछले वर्ष की इसी अवधि के 355.59 करोड़ रुपये से घटकर 148.47 करोड़ रुपये रह गई। वित्त वर्ष 2022-23 की अप्रैल-दिसंबर अवधि में कंपनी का शुद्ध घाटा 231.81 करोड़ रुपये रहा, जबकि एक साल पहले की अवधि में शुद्ध घाटा 76.53 करोड़ रुपये था। मुंबई स्थित कंपनी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों में उसकी कुल आय घटकर 515.55 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले की अवधि में 1,268.87 करोड़ रुपये थी। भाषा राजेश राजेश प्रेमप्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments