नयी दिल्ली, 10 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के बाद सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को ग्वारसीड की कीमत 33 रुपये की तेजी के साथ 5,876 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के फरवरी माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 33 रुपये या 0.56 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,876 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई। इसमें 16,270 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख और उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
