scorecardresearch
Thursday, 2 April, 2026
होमदेशबरेली में अज्ञात वाहन से कार में टक्कर लगने से तीन युवकों की मौत, तीन अन्य घायल

बरेली में अज्ञात वाहन से कार में टक्कर लगने से तीन युवकों की मौत, तीन अन्य घायल

Text Size:

बरेली (उप्र) 10 फरवरी (भाषा) बरेली जिला मुख्यालय के कैंट इलाके में शुक्रवार को किसी अज्ञात वाहन की टक्‍कर से कार सवार तीन युवकों की मौत हो गयी और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि विशाल नामक युवक बरेली कैंट क्षेत्र के युगवीणा शादी लॉन में अपने चचेरे भाई दीपक की शादी में शामिल होने के बाद शुक्रवार सुबह एक दोस्त को सेटेलाइट बस अड्डे पर छोड़ने जा रहा था, तभी अचानक बरेली क्लब के पास अज्ञात वाहन ने उसकी कार में जोरदार टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार में सवार विशाल (28), सुरेंद्र (30) और अरविंद (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनय (23), अनिल (23) और विजय (31) गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया जबकि तीनों गंभीर रूप से घायल युवकों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि कार में टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। उसके अनुसार कार की हालत देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि किसी बड़े वाहन ने उसमें टक्कर मारी है।

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments