scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशनगा समुदाय को यह सोच बदलनी चाहिए कि महिलाएं निर्णायक मंडलों का हिस्सा नहीं हो सकतीं : मुख्यमंत्री

नगा समुदाय को यह सोच बदलनी चाहिए कि महिलाएं निर्णायक मंडलों का हिस्सा नहीं हो सकतीं : मुख्यमंत्री

Text Size:

कोहिमा, नौ फरवरी (भाषा) नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने बृहस्पतिवार को रेखांकित किया कि राज्य के लोगों को अपनी यह सोच बदलने की जरूरत है कि नगा समुदाय की महिलाएं निर्णायक मंडलों का हिस्सा नहीं हो सकती हैं।

मुख्यमंत्री कोहिमा और खोनोमा में नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) की चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।

रियो ने कहा कि पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में लैंगिक समानता को महत्व दिया गया है इसलिए पार्टी ने पश्चिमी अंगामी और दिमापुर-3 विधानसभा क्षेत्रों से महिला उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया है। इसका लक्ष्य राज्य के सर्वोच्च निर्णायक मंडल में महिलाओं को समान अवसर देना है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं बराबरी की साझेदार हैं और उन्हें भी हर अवसर मिलना चाहिए।

भाषा

अर्पणा रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments