scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशकर्ज से परेशान व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

कर्ज से परेशान व्यक्ति ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या की

Text Size:

मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) मध्य मुंबई में कर्ज से परेशान 43 वर्षीय व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को अपने घर में पत्नी की कथित तौर पर हत्या की और बाद में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दादर इलाके में एक ‘चॉल’ में दोपहर को हुई और घटना का पता तब चला जब दंपती विनोद समजिस्कर और उसकी पत्नी शुभांगी के रिश्तेदार उनके घर आए तथा उन्हें दोनों बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले।

उन्होंने बताया कि समजिस्कर ने पत्नी की हत्या की और फिर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दंपती की 17 साल की बेटी सुबह कॉलेज गयी थी। समजिस्कर ने एक कथित सुसाइड नोट छोड़ा है।

भाषा

गोला रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments