नयी दिल्ली, नौ फरवरी (भाषा) सरकार ने हिंदुस्तान जिंक (एचजेडएल) की अपनी मूल कंपनी वेदांता लि. की विदेशी संपत्तियों को खरीदने की योजना का विरोध किया है।
अनिल अग्रवाल प्रवर्तित वेदांता लि. ने पिछले महीने कहा था कि वह अपनी वैश्विक जिंक संपत्तियों को 298.1 करोड़ डॉलर नकद सौदे में हिंदुस्तान जिंक लि. को बेचेगी।
मामले से जुड़े एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘हां, सरकार ने हिंदुस्तान जिंक द्वारा वेदांता की वैश्विक जिंक संपत्तियों को खरीदने के कदम का विरोध किया है।’’
सूत्र ने कहा कि दोनों ही संपत्तियों का स्वामित्व वेदांता के पास है। ऐसे में विदेशी संपत्तियों को खरीदने की जरूरत नहीं है।
सरकार की हिंदुस्तान जिंक में 29.5 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
भाषा अजय अजय रमण
रमण
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
