मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को ठाणे जिले में रेलवे ट्रैक पर विस्तारित कोपरी रोड पुल का उद्घाटन किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) के अनुसार, इस ओवरब्रिज की लेन को चार-चार किया गया है इससे मुंबई से ठाणे तथा उससे आगे जाने वाले वाहन चालकों को सुविधा होगी ।
एक अधिकारी ने बताया, ‘‘यह पुल अब 784 मीटर लंबा और 37.04 मीटर चौड़ा है । एमएमआरडीए ने इसके चौड़ीकरण के लिये कोष जारी किया है, जबकि पटरियों के ऊपर की संरचना का हिस्सा मध्य रेलवे ने बनाया है ।’’
भाषा रंजन पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
