scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशडंपर और कार की भिड़ंत में सगे भाइयों सहित तीन व्यक्तियों की मौत

डंपर और कार की भिड़ंत में सगे भाइयों सहित तीन व्यक्तियों की मौत

Text Size:

जयपुर, नौ फरवरी (भाषा) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के सज्जनगढ़ थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक डंपर और कार की भिड़ंत में कार में सवार सगे भाइयों सहित तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।

सज्जनगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल भरत कुमार पाटीदार ने बताया कि महुडिया गांव के पास डंपर और कार की भिड़ंत में कार सवार तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि गुजरात के सुकसर थानाक्षेत्र निवासी हसमुखलाल (59) अपने भाई जयेश (50) और एक अन्य साथी रोहित के साथ शादी का निमंत्रण देने बाड़मेर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि महुडिया गांव के पास उनकी कार सामने से आ रहे एक तेज गति के अनियंत्रित डंपर से टकरा गई जिससे तीनों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये गये। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके फरार चालक की तलाश की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments