scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशनोएडा : मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 30 किलोग्राम गांजा बरामद

नोएडा : मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 30 किलोग्राम गांजा बरामद

Text Size:

नोएडा (उप्र), आठ फरवरी (भाषा) जनपद गौतमबुद्ध नगर में थाना बिसरख पुलिस ने तेलंगाना से गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचने वाले एक तस्कर को बुधवार को गिरफ्तार किया। इसके पास से पुलिस ने 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी मुन्ना को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी कार की तलाशी लेने पर 30 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह तेलंगाना से गांजा तस्करी करके लाता है तथा दिल्ली में रहने वाले अमरजीत को इसकी आपूर्ति करता है।

भाषा सं

शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments