scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशआरपीएफ ने मादक पदार्थ रोधी अभियान के दौरान 83 तस्करों को गिरफ्तार किया

आरपीएफ ने मादक पदार्थ रोधी अभियान के दौरान 83 तस्करों को गिरफ्तार किया

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने महीने भर चलाये गये अभियान में 4.7 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए हैं और इस सिलसिले में 83 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 35 लड़कों और 27 लड़कियों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है।

रेल मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि आरपीएफ को रेलवे संपत्ति, यात्री क्षेत्र, यात्रियों और उससे जुड़े मामलों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, आरपीएफ को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में अन्य जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। रेलवे लंबी दूरी के लिए मादक पदार्थ तस्करी का मुख्य माध्यम रहा है, इसलिए आरपीएफ ने महीने भर लंबा ‘नारकोस’ अभियान चलाया।

मंत्रालय के मुताबिक, इस अभियान के दौरान, आरपीएफ ने 88 मामलों का पता लगाया और एनडीपीएस के 83 तस्करों की गिरफ्तारी कर 4.7 करोड़ रुपये मूल्य का नशीला पदार्थ बरामद किया।

बयान में कहा गया है कि रेलवे ने अपने कई कार्यों और सेवाओं को बाहरी एजेंसियों और ठेकेदारों को ‘आउटसोर्स’ किया है। इसके मद्देनजर कई बाहरी लोग रेलवे परिसरों और ट्रेन में काम कर रहे हैं।

उसमें कहा गया है कि ऐसी घटनाओं की सूचना मिली है, जिसमें इन ‘आउटसोर्स’ कर्मचारियों को इस तरह की गतिविधियों में लिप्त पाया गया है और उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

भाषा नोमान सुभाष

सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments