scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशसंतों पर हमला कांग्रेस और राहुल गांधी को ‘महंगा’ पड़ेगा : स्वामी आनंद स्वरूप

संतों पर हमला कांग्रेस और राहुल गांधी को ‘महंगा’ पड़ेगा : स्वामी आनंद स्वरूप

Text Size:

बलिया (उप्र), आठ फरवरी (भाषा) शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हालिया बयान को हिंदुत्व के ऊपर हमला करार देते हुए बुधवार को दावा किया कि संतों के ऊपर हमला कांग्रेस और राहुल गांधी को ‘‘मंहगा’’ पड़ेगा।

शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष स्वरूप ने कहा, ‘‘एक सिद्ध पीठ के सिद्ध महंत और योगी को ठग कहना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बाद में हैं, पहले वह सिद्ध पीठ के संत और संन्यासी हैं। एक संन्यासी के ऊपर हमला हिंदुत्व के ऊपर हमला है।’’

उन्होंने योगी सरकार से मांग की कि पुलिस तत्काल मुकदमा दर्ज करे क्योंकि राहुल गांधी ने एक संत और योगी का अपमान किया है।

सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि कोई भी धर्म नफरत फैलाने की बात नहीं करता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिस तरह की भाषा उपयोग करते हैं, वैसी भाषा के लिए वह धार्मिक गुरु नहीं हो सकते।

स्वामी आनंद स्वरूप ने आरोप लगाया, ‘‘इस तरह की हरकत से राहुल गांधी कांग्रेस की ताबूत में अंतिम कील ठोक रहे हैं।’’

उन्होंने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘स्वामी प्रसाद मौर्य जब बौद्ध हो गए हैं तो वह अब कैसे मौर्य बने हुए हैं। वह स्वयं को कैसे पिछड़ा वर्ग का अगुआ करार दे सकते हैं। पिछड़ा वर्ग हिंदुत्व का प्राण है। हिंदू व धार्मिक ग्रंथों के बारे में बोलना हमेशा से अपराध रहा है।’’

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments