scorecardresearch
Wednesday, 1 April, 2026
होमदेशबाल विवाह के खिलाफ नयी योजना लाई जाए: केएससीएफ

बाल विवाह के खिलाफ नयी योजना लाई जाए: केएससीएफ

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ फरवरी (भाषा) नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के संगठन ने बुधवार को कहा कि असम सरकार की बाल विवाह के खिलाफ कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन पीड़ित बच्चियों के पुनर्वास के लिए भी उचित कदम उठाने के साथ इस कुप्रथा को रोकने के लिए कारगर योजना भी लानी चाहिए।

‘कैलाश सत्यार्थी चिल्‍ड्रेन्‍स फाउंडेशन’ (केएससीएफ) ने एक बयान में कहा, ‘‘बाल संरक्षण के लिए कानून लागू कर असम सरकार सरकार द्वारा की गई कार्रवाई देश में किसी भी राज्य सरकार द्वारा उठाया गया पहला कठोर कदम है।’’

उसने यह भी कहा, ‘‘पीड़ित लड़कियों को विशेष वित्तीय और कानूनी सहायता प्रदान करने के साथ इनके पुनर्वास की उचित व्यवस्था की जाए। इनको राहत देने के लिए एक नई योजना भी लाई जाए।’’

उसने कहा, ‘‘पीड़ित लड़की को वित्तीय सहायता के रूप में 2,000 रुपये तत्काल जारी हो। अगर लड़कियां अपनी शादी को अमान्य घोषित करना चाहती हैं तो उन्हें कानूनी सहायता दी जानी चाहिए। बाल विवाह के बाद पैदा हुए बच्चों को वे सारी सुविधाएं और सहायता दी जाए जो कि किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत मदद के हकदार हैं। ।’’

भाषा हक हक पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments