scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशबंगाल के राज्यपाल ने सदन को संबोधित किया, भाजपा विधायकों ने बर्हिगमन किया

बंगाल के राज्यपाल ने सदन को संबोधित किया, भाजपा विधायकों ने बर्हिगमन किया

Text Size:

कोलकाता, आठ फरवरी (भाषा) सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा विधायकों के विरोध के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने बुधवार को पहली बार राज्य विधानसभा को संबोधित किया।

भाजपा विधायकों ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदन से बहिर्गमन किया।

बोस के अभिभाषण शुरू करने के कुछ ही मिनट बाद विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

उन्होंने राज्यपाल का भी विरोध किया और उन पर राज्य सरकार द्वारा तैयार एक ऐसे भाषण को पढ़ने का आरोप लगाया, जिसका ‘‘वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है।’’

शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया, ‘‘यह राज्य की सबसे भ्रष्ट सरकारों में से एक है। हमने बर्हिगमन इसलिए किया क्योंकि भाषण में भ्रष्टाचार के मामलों और तृणमूल कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी का कोई जिक्र नहीं है।’’

वहीं, तृणमूल कांग्रेस के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने भाजपा पर विधानसभा की कार्यवाही में बाधा डालने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

भाषा शफीक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments