scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअवैध रूप से शराब बेचे जाने के विरूद्ध पुलिस अभियान में पांच लोग गिरफ्तार

अवैध रूप से शराब बेचे जाने के विरूद्ध पुलिस अभियान में पांच लोग गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा (उप्र), आठ फरवरी (भाषा) नोएडा में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचे जाने के खिलाफ पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर विभिन्न जगहों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर बीती रात को कासना थानाक्षेत्र में पुलिस ने संतोष कासना झुग्गी झोपड़ी के पास से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने अवैध शराब बरामद की।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि संतोष काफी दिनों से अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में संलिप्त था। उन्होंने बताया कि अदालत से जारी वारंट के आधार पर कासना थानाक्षेत्र में पुलिस ने आजाद सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि रबूपुरा थानाक्षेत्र में पुलिस ने तीर्थली गांव के पास से राजकुमार नामक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से देसी शराब बरामद की।

अधिकारी ने बताया कि ईकोटेक -3 थानाक्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेच रहे जावेद, सुनील, संदीप को गिरफ्तार किया और उनके पास से पुलिस ने अवैध शराब बरामद की।

भाषा सं

नरेश

राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments