scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशबिजनौर के रहने वाले एक परिवार के पांच लोग कश्मीर में मृत पाए गए

बिजनौर के रहने वाले एक परिवार के पांच लोग कश्मीर में मृत पाए गए

Text Size:

श्रीनगर, आठ फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को अपने किराए के घर में तीन बच्चों सहित एक परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। परिवार उत्तर प्रदेश के बिजनौर का रहने वाला था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि माजिद अंसारी (35) और उनके परिवार के चार सदस्यों को कुपवाड़ा जिले के क्रालपोरा में उनके पड़ोसियों ने किराए के आवास में बेहोश पाया तथा उसके बाद पड़ोसियों ने स्थानीय चिकित्सक से मदद मांगी।

उन्होंने कहा कि जांच में पांचों को मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दम घुटना मौतों का संभावित कारण है, जबकि पुलिस ने पूछताछ की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि अन्य मृतकों की पहचान अंसारी की पत्नी सोहाना खातून (30) और उनके तीन बच्चों फैजान (चार), अबू जर (तीन) और एक शिशु के रूप में हुई है।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments