scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशअर्थजगतरुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे मजबूत

रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे मजबूत

Text Size:

मुंबई, सात फरवरी (भाषा) स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा डॉलर में कमजोरी से मंगलवार का रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 82.66 प्रति डॉलर पर खुला।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि विदेशी कोषों की निकासी से हालांकि रुपये का लाभ सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.68 प्रति डॉलर पर मजबूत खुलने के बाद 82.66 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। यह पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव की तुलना में 10 पैसे की बढ़त है।

सोमवार को रुपया 68 पैसे टूटकर एक माह के निचले स्तर 82.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट से 103.46 पर आ गया।

भाषा अजय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments