scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशअर्थजगतप्रॉक्टर एंड गैंबल का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा दो प्रतिशत घटकर 207 करोड़ रुपये रहा

प्रॉक्टर एंड गैंबल का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा दो प्रतिशत घटकर 207 करोड़ रुपये रहा

Text Size:

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में दो प्रतिशत घटकर 207 करोड़ रुपये रहा। इस गिरावट का कारण वस्तु लागत मुद्रास्फीति का बढ़ना है।

कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 212 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। कंपनी का वित्त वर्ष जुलाई-जून है।

प्रॉक्टर एंड गैंबल ने सोमवार को एक बयान में कहा, समीक्षाधीन अवधि में उसकी परिचालन से होने वाली आय बढ़कर 1,137 करोड़ रुपये हो गयी, जो साल भर पहले की समान अवधि में 1,092 करोड़ रुपये थी।

प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन और हेल्थ केयर के प्रबंध निदेशक एल.वी. वैद्यनाथन ने कहा, ‘‘बाहर की प्रतिकूल परिस्थितियों एवं वृहद आर्थिक वातावरण के बावजूद, हमने एक अच्छा प्रदर्शन किया…।’’

कंपनी के निदेशक मंडल ने सोमवार को 10 रुपये के प्रत्येक शेयर पर 80 रुपये का अंतरिम लाभांश देने की घोषणा की।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments