scorecardresearch
Wednesday, 4 February, 2026
होमदेशअर्थजगतएसजेवीएन का लाभ दिसंबर तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़ा

एसजेवीएन का लाभ दिसंबर तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़ा

Text Size:

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एसजेवीएन का एकीकृत शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 287.42 करोड़ रुपये रहा।

एसजेवीएन ने सोमवार को बीएसई को भेजी एक सूचना में कहा कि इससे पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में इसने 235.46 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ कमाया था।

इस दौरान कंपनी की कुल आय भी 610.45 करोड़ रुपये से बढ़कर 711.24 करोड़ रुपये हो गई।

एसजेवीएन के निदेशक मंडल ने इस वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 1.15 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम लाभांश की मंजूरी दी है। इसके लिए रिकॉर्ड तारीख 17 फरवरी तय की गई है।

कंपनी की चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों यानी अप्रैल-दिसंबर अवधि का शुद्ध लाभ 37.98 प्रतिशत बढ़कर 1,349.48 करोड़ रुपये रहा।

एसजेवीएन के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक नंदलाल शर्मा ने कहा कि बीती तिमाही का एकल आधार पर शुद्ध लाभ 25.06 प्रतिशत बढ़कर 290.98 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले समान तिमाही में यह 232.67 करोड़ रुपये रहा था।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments