कोलकाता, छह फरवरी (भाषा) बंधन बैंक ने सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दर में परिपक्वता अवधि के आधार पर 0.25-0.50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है।
बैंक ने सोमवार को एक बयान में इसकी जानकारी देते हुए कहा कि एफडी की संशोधित दरें छह फरवरी से प्रभावी हो गई हैं। नई दरें दो करोड़ रुपये तक की खुदरा जमाओं पर लागू होंगी।
बैंक ने पिछले तीन महीनों में एफडी पर ब्याज दरों में दूसरी बार संशोधन किया है। यह बढ़ोतरी रिजर्व बैंक की तरफ से रेपो दर में लगातार जारी वृद्धि के अनुरूप की गई है।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
