नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) जी सी मुर्मू कजाकिस्तान और ताजिकिस्तान के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।
दोनों देशों के साथ समझौते लखनऊ में सोमवार से शुरू हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के संघीय लेखा परीक्षकों की बैठक के समय होंगे।
सीएजी कार्यालय ने एक बयान में कहा कि एससीओ-प्रधान लेखा परीक्षक संस्थान (साई) की बैठक में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल होंगी।
इस कार्यक्रम में एससीओ के आठ सदस्य देशों के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेंगे। इस दौरान साइबर सुरक्षा और कृत्रिम मेघा से संबंधित मुद्दों और एससीओ देशों के लेखा परीक्षकों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
भाषा पाण्डेय प्रेम
प्रेम
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
